फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर निर्जला उपवास का किया पारण

Wed, 29 Oct 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 11- सोनीपत में यमुना के मीमारपुर घाट पर छठ पूजन के बाद परिवार के साथ सेल्फी लेते श्रवण साह
विज्ञापन
सोनीपत। उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही मंगलवार को श्रद्धा व आस्था का प्रतीक छठ महापर्व संपन्न हुआ। अलसुबह उपवास रखने वाले श्रद्धालु अपने परिवारों सहित अपने आसपास के छठ घाटों पर पहुंचे। घाट दीयों के प्रकाश से जगमगा रहा था।
विज्ञापन

पुरुष पूजन सामग्री की टोकरी सिर पर लिए दिखाई दिए तो महिलाओं ने पानी में खड़े होकर सूर्य की आराधना की। अर्घ्य के समय घाटों पर उल्लास के साथ रौनक का माहौल बना रहा। वही छठ महापर्व के चार दिन के अनुष्ठान के आखिरी दिन श्रद्धालुओं ने 36 घंटे के उपवास का पारण किया।
विभिन्न घाटों पर छठ मइया की आराधना करके परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मंगल कामना की। महिलाओं ने छठ मइया की वेदी पर विधिविधान से पूजा-अर्चना की। युवाओं व बच्चों ने घाट पर आतिशबाजी कर पर्व को मनाया।
विज्ञापन


अलसुबह घाटों पर लगी श्रद्धालु की भीड़
शहर के कबीरपुर, एटलस रोड बाबा कॉलोनी, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड एक्सटेंशन कॉलोनी, यमुना के मीमारपुर घाट, बीसवां मील, कुंडली, गढ़मिरकपुर घाट, पश्चिमी यमुना लिंक नहर, बेगा घाट, रोहट नहर पर बनाए गए घाट पर अलसुबह 4 बजे ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पूजन कर छठ मइया से मन्नतें मांगी।
लोक गीतों से गूंजे घाट
पूर्वांचल व बिहार के लोगों की पूजा के दौरान कई घाट छठ मइयों के लोक गीतों की धुनी से गूंज उठे। अन्य घाटों पर महिलाओं ने छठ के बाट जे पूछेला बटोहिया, ई दल कहवां जाए, तूं आन्हर रे बटोहिया ई दल सूरज बाबा के जाए..कोपि-कोपि बोलेली छठ माता सुनुए सेवक लोग..ले ले अईह हो भइया गेहूं के मोटरिया.., उग हो सुरूज देव.., केरवा के पात पर उगे लन सुरुजदेव.., कांचे ही बांसा के बहगिया बहंगी लचकत जाए..एवं केरया पे फरेला घवध से ओ पे सुगा मंडराय..जैसे गीतों को गाते हुए छठ मइया का पूजन किया।

घरों में रातभर छठ मइया का किया गुणगान
घरों में श्रद्धालुओं ने रातभर भजन-कीर्तन कर छठ मइया व सूर्यदेव की महिमा का गुणगान किया। सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालु घाट पर पहुंचने की तैयारी करने लगे। घाट पर छठ पूजन के बाद सूर्योदय के दौरान प्रकाश होने पर श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया। विभिन्न संस्थाओं व संगठनों की ओर से छठ पूजा कार्यक्रम आयोजित किए गए।

फोटो 11- सोनीपत में यमुना के मीमारपुर घाट पर छठ पूजन के बाद परिवार के साथ सेल्फी लेते श्रवण साह

फोटो 11- सोनीपत में यमुना के मीमारपुर घाट पर छठ पूजन के बाद परिवार के साथ सेल्फी लेते श्रवण साह

फोटो 11- सोनीपत में यमुना के मीमारपुर घाट पर छठ पूजन के बाद परिवार के साथ सेल्फी लेते श्रवण साह

फोटो 11- सोनीपत में यमुना के मीमारपुर घाट पर छठ पूजन के बाद परिवार के साथ सेल्फी लेते श्रवण साह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें