सोनीपत। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से कोर्ट रोड स्थित बाल भवन में बच्चे की मुस्कान, राष्ट्र की शान थीम पर आयोजित 5 दिवसीय जिलास्तरीय बाल महोत्सव का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
सुरेखा हुड्डा ने कहा कि बाल महोत्सव बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा को निखारने का अच्छा मंच है। सभी बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनना चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्पेशल स्कूल की प्राचार्य मालती शर्मा ने बाल कल्याण परिषद के कार्यों व उपलब्धियों को सराहा। जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती ने कहा कि बच्चे ही हमारे देश के नए भविष्य के निर्माता हैं।
बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहना चाहिए। मंच संचालन करते हुए सहायक जिला परियोजना संयोजक अत्तर सिंह ने बताया कि बाल महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के करीब 450 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
राष्ट्रीय अवॉर्डी शिक्षिका सुनीता ढुल ने बताया कि दूसरे दिन समूह नृत्य, एकल नृत्य, एकल गायन, क्ले माॅडलिंग, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी व ऑन दा स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सतोष राठी, पूनम खासा, रिचा, शैलजा, वरूणा, रीना, डॉ. रविंद्र, देवेंद्र, राहुल, निकेंद्र ने निभाई।
फोटो 33- सोनीपत के कोर्ट रोड स्थित बाल भवन में आयोजित जिलास्तरीय बाल महोत्सव में हरियाणवी समूह
फोटो 33- सोनीपत के कोर्ट रोड स्थित बाल भवन में आयोजित जिलास्तरीय बाल महोत्सव में हरियाणवी समूह