फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लूट के नौवें आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मोहाना थाना पुलिस टीम ने पिस्तौल के बल पर कार, नकदी व मोबाइल लूटने के नौवें आरोपी गांव मदीना निवासी अमन उर्फ राकेश को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

खानपुर खुर्द फिलहाल देवडू रोड निवासी राकेश ने 20 जून को शिकायत दी थी कि वह 19 जून को अपने दोस्त यशपाल को गांव करेवडी छोड़ने गए थे। लौटते समय गोहाना रोड करेवड़ी मोड़ पर लघु शंका करने के बाद कार में बैठने लगा तो बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उन पर पिस्तौल तान दी। युवक उनकी कार लेकर भाग गए। कार में 2.86 लाख रुपये व तीन मोबाइल भी थे। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। वहीं, किशोर को भी अभिरक्षा में लिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें