फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई और ऊर्जावान टीम भाजपा को और मजबूत करेगी : बड़ौली

Fri, 11 Jul 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 15: सोनीपत के गन्नौर में पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का स्वागत करते
विज्ञापन
गन्नौर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि नवनियुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारी पार्टी को और अधिक मजबूती देने का काम करेंगे। वह वीरवार को रेलवे रोड पर पहुंचे, जहां पर विधायक देवेंद्र कादियान और पूर्व पार्षद अंकित मल्होत्रा ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं में है। उन्होंने सभी से निष्ठा और समर्पण भाव के साथ सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बड़ौली ने कहा कि बूथ, मंडल और जिलास्तर पर योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करना ही संगठन को और सशक्त बनाएगा। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के नेतृत्व में कार्यकर्ता संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, हरीश वधवा, राजकुमार अग्रवाल, डाॅ. भूपेंद्र कुकरेजा, तरुण चुघ, नंदलाल छाबड़ा, हरिराम वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें