फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मिट्टी खिसकने से हाईटेंशन लाइन का खंभा गिरा, 13 घंटे बिजली बाधित

Fri, 11 Jul 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 11 : सोनीपत की श्रीराम रेजीडेंसी के पीछे बारिश के दौरान मिट्टी ​खिसकने के कारण गिरा हुआ हा
विज्ञापन
सोनीपत। तेज बारिश के दौरान बुधवार रात मिट्टी खिसकने के कारण हाइटेंशन लाइन का खंभा गिर गया। इसकी वजह से मंडी क्षेत्र में 13 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। रातभर बिजली गुल रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

फाजिलपुर स्थित 132 केवी बिजलीघर के पास एक साथ दो डिस्क पंक्चर होने के बाद बिजली अधिकारी हरकत में आए और कर्मचारी लाइन की जांच करते हुए श्रीराम रेजिडेंसी के पीछे पहुंचे। खंभा लगाए जाने के बाद सुबह 9:30 बजे लाइन चालू की जा सकी।
132 केवी फाजिलपुर बिजली घर से 33 केवी सूरज स्टील बिजली सब स्टेशन को जोड़ने के लिए हाइटेंशन लाइन डाली गई है। बुधवार रात आई तेज बारिश के दौरान श्रीराम रेजिडेंसी के पीछे खेत में मिट्टी खिसक गई। खेत की मेढ़ पर खड़ की गई हाईटेंशन लाइन का खंभा गिर गिया। इसकी वजह से फाजिलपुर स्थित 132 केवी बिजली घर के पास एक साथ दो डिस्क पंक्चर हो गए।
विज्ञापन

साथ ही मंडी क्षेत्र की कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बंद हो गया। काफी देर तक बिजली बहाल नहीं हुई तो लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों को कॉल करने शुरू कर दिए। इसके बाद बिजली निगम के कर्मचारी लाइन को चेक करने लगे तो फाजिलपुर स्थित 132 केवी बिजलीघर के पास एक साथ दो डिस्क पंक्चर मिले। उसके बाद कर्मचारी लाइन की जांच करते हुए श्रीराम रेजिडेंसी के पीछे पहुंचे तो वहां पर पाया कि रेत की खोदाई की गई थी। इसकी वजह से खेत में चार से पांच फीट पानी भरा हुआ था। वहीं, मिट्टी खिसकने के कारण एचटी लाइन का खंभा गिरा हुआ मिला।
सुबह उजाला होने के बाद बिजली निगम की टीम ने खंभे को खड़ा कर दिया। शहर की दर्जनभर कॉलोनियों में सुबह तक बिजली नहीं आई थी। 33 केवी सूरज स्टील बिजली घर बंद होने से बाबा कॉलोनी, लक्ष्मण कॉलोनी, मोहन नगर, नई अनाज मंडी, बैंयापुर, लहराड़ा, कालूपुर, भगत सिंह कॉलोनी, प्रभु नगर, मिर्च मंडी, आर्य नगर, गुड़ मंडी, काठ मंडी व ओल्ड रोहतक रोड के साथ लगती कई कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति बंद रही।
बिजली नहीं होने से शहर में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। बिजली निगम ने एचटी लाइन ठीक करने के बाद सुबह 9:30 बजे लाइन किया। इसके बाद लोगों को राहत मिल सकी। बिजली न होने से पुराने औद्योगिक क्षेत्र में जेनरेटर चलाकर कारखाने चलाने पड़े।

सुबह के समय पानी के लिए तरसे लोग



नगर निगम की ओर से सुबह 5 बजे शहर में पानी की आपूर्ति की जाती है। बिजली नहीं आने से दो बूस्टिंग स्टेशन बंद रहे। इसके चलते सुबह से समय पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। लोग सुबह से ही बिजली निगम व नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर बिजली के साथ पानी आपूर्ति की मांग करते रहे। बिजली लाइन में फॉल्ट को दूर करने के बाद लोगों को राहत मिल सकी।
वर्जन


132 केवी बिजलीघर से 33 केवी सूरज स्टील सब स्टेशन को जोड़ने के लिए बारिश के दौरान मिट्टी खिसकने से हाइटेंशन लाइन का खंभा गिर गया था। सुबह 9:30 बजे तार जोड़ने के बाद लाइन को चालू कर दिया गया। -रणबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें