फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नपा प्रशासन ने सड़कों को किया अतिक्रमण मुक्त

Thu, 27 Nov 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत के खरखौदा शहर में सड़कों पर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को हटाते नपा कर्मी। स्रोत - फोटो : 1
विज्ञापन
खरखौदा। सड़कों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को नगर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों की ओर से कब्जा की गई जगह, फुटपाथों पर खड़े ठेले तथा दुकानों के बाहर रखा सामान हटा दिया। नगर पालिका की टीम ने अवैध रूप से रखा गया सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन

टीम ने स्पष्ट किया कि अगर दोबारा से सड़क पर सामान मिला तो कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान दिल्ली मार्ग, सब्जी मंडी के सामने, दिल्ली चौक, थाना कलां चौक के पास सड़कों पर रखा सामाना जब्त किया गया।
विज्ञापन

अभियान के चलते कुछ देर के लिए बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। नगर पालिका सचिव मनीष ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें