फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक ने बढ़मलिक की जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण से जुड़ी समस्या को विधानसभा में उठाया

Sat, 28 Feb 2026 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। विधायक कृष्णा गहलावत ने विधानसभा में राई हलके के गांव बढ़मलिक की जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण से जुड़ी समस्या को उठाया। इस पर संबंधित विभाग के मंत्री ने शीघ्र समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के प्रभाव से गांव में बढ़ते भू-जल प्रदूषण और दूषित पानी से भरे तालाब की स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार से शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की। विधायक ने सदन में बताया कि गांव बढ़मलिक में स्थित करीब पांच एकड़ का तालाब लंबे समय से दूषित पानी से भरा हुआ है। इसके कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदूषित जल के कारण गांव में बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। विधायक कृष्णा गहलावत ने मंत्री से अनुरोध किया कि गांव की स्थिति का तकनीकी सर्वे कराया जाए और बरसात के मौसम से पहले स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें