फोटो : सोनीपत के सिद्धार्थ एन्क्लेव स्थित अपने आवास पर परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने रविवार को सिद्धार्थ एन्क्लेव स्थित अपने आवास पर परिजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 136वां संस्करण सुना। इस दौरान उन्होंने कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के वीर जवानों के पराक्रम और राष्ट्रभक्ति की याद दिलाता है। उन्होंने लोगों से घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की।
विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री ने संबोधन में एक पेड़ मां के नाम अभियान का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रदेश में एक दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाने की उपलब्धि का जिक्र किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण का आह्वान किया। साथ ही हर