उसने देखा कि युवक बेडरूम में घुस गए। उसके बेटे की गर्दन पर वार किया गया था। जिस पर वह उसे लेकर तुरंत निजी अस्पताल में पहुंचा। जहां उसका उपचार चल रहा था। सूचना के बाद पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। पुलिस ने दीपक रेलन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 459 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बदमाशों को पकड़वाने की जगह बेटे की जान बचाने को उसे अस्पताल लेकर पहुंचा पिता
बिल्डर दीपक रेलन ने बताया कि जब वह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तो अंदर खून बिखरा था। दीपक ने बताया कि उसने देखा कि दोनों बदमाश उस समय उसके बेडरूम में घुस गए थे और अंदर से दरवाजा बंद कर रखा था। जिस पर उसने बदमाशों को पकड़वाने का प्रयास करने की बजाय अपने बेटे की जान बचाना बेहतर समझा। वह अपने बेटे को लेकर तुरंत अस्पताल में पहुंचा। इस बीच बदमाश फरार हो गए।
घर के पिछली तरफ से दूसरे मकान की छत पर कूदकर भागे बदमाश, महिला ने देखा
दोनों बदमाश दीपक रेलन के घर के पीछे की तरफ से कूदकर भागे हैं। दोनों बदमाश एक अन्य मकान की छत से होते हुए खाली प्लॉट में कूदकर फरार हो गए। बदमाशों को भागते हुए एक मकान की छत पर मौजूद महिला ने उन्हें देखा भी है।
महिला ने पुलिस को बताया कि एक युवक पीले रंग का कपड़ा चेहरे पर बांधकर फरार हुआ है। पुलिस उसके बाद से क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस ने बिल्डर के घर के पीछे मकान में लगे सीसीटीवी के साथ ही बीएसएनएल कार्यालय व अन्य स्थानों के सीसीटीवी भी खंगाले हैं।
सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार ने जाना हाल चाल
वारदात का पता लगते ही सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल बच्चे के बिल्डर पिता से हाल चाल जाना। साथ ही पुलिस को भी इस मामले में ठोस कार्रवाई करते हुए जल्द बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार करनेे की मांग की।
घर में चोरी के लिए घुसे बदमाशों ने बच्चे के पिता के आते ही उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बाद में बदमाश पिछले मकान की छत से कूदकर फरार हो गए। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। - सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।