फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्नातक अध्ययन बोर्ड के सदस्यों ने पौधरोपण से की कार्यक्रम की शुरुआत

विज्ञापन
फोटो 08- सोनीपत के कुंडली स्थित राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान में क - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान, कुंडली (निफ्टम) ने वैश्विक विषय प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें पर केंद्रित गतिविधियों की शृंखला के साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत स्नातक अध्ययन बोर्ड (बीओएस) के सदस्यों ने पौधरोपण के साथ की। इनमें आईसीटी मुंबई की प्रो. रेखा सिंघल, नेस्ले आरएंडडी सेंटर इंडिया के प्रबंधक डॉ. जगदीप मराहार, वेकूल फूड्स के ईवीपी विग्नेश कुमार, मैरिको की सीटीओ डॉ. शिल्पा वोरा, ब्रिटानिया के सीडीक्यूओ सुधीर नेमा, निफ्टम के निदेशक डॉ. हरिंद्र सिंह ओबेरॉय शामिल रहे।
इस पहल का समन्वय डॉ. नीरज ने किया। प्रो. विंकल अरोड़ा ने विकसित बूंदी डिस्पेंसर मशीन का तकनीक हस्तांतरण पंजाब के पटियाला के मेसर्स विश्वकर्मा एग्रो इंडस्ट्रीज को किया।
विज्ञापन

इसके बाद अमेरिका के पर्ड्यू विश्वविद्यालय से प्रो. किंग्सली एम्ब्रोस ने निफ्टम का दौरा कर संस्थान की अत्याधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। डॉ. ओबेरॉय, डॉ. शेखर अग्निहोत्री, देवेंद्र सूरा, दीपक बोरल, प्रो. भीम प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें