फोटो 07: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक सामान विक्रेताओं के साथ बैठक करते मेय
- फोटो : नेत्र चिकित्सालय भवन।
सोनीपत। प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर शहर के सिंगल यूज प्लास्टिक सामान विक्रेताओं की बैठक शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में हुई। इसमें मेयर राजीव जैन व निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक विशेषकर कैरी बैग न बेचने का आग्रह किया।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि देश में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सिंगल यूज प्लास्टिक सामान को बंद करना है। नगर निगम सख्ती करने के बजाय आपसी रजामंदी से इस अभियान को सफल बनाने में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कैरी बैग के बजाय ज्यादा से ज्यादा जूट के बैग बेचने शुरू करो ताकि प्लास्टिक थैलियां खत्म हो सकें। निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने कहा कि प्लास्टिक थैलियों के कारण पर्यावरण खराब हो रहा है। बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक सतेंद्र दहिया, दुकानदार राकेश, मामचंद, पार्थ, अरिहंत, ओमप्रकाश, निखिल, योगश, राधेश्याम, विक्रम, नरेश भी उपस्थित रहे।