फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े छह लाख रुपये घर में रखकर भागा था मुख्य आरोपी, पुलिस ने किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-12 के बाईपास पर साईं मंदिर के पास नकदी संग्रह कंपनी के कारिंदों पर हमला कर लूटपाट करने के मुख्य आरोपी के घर से पुलिस ने लूट की राशि के साढ़े छह लाख रुपये और बरामद किए हैं। आरोपी उत्तराखंड भागने के दौरान राशि को घर पर छिपाकर गया था। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव मुकीमपुर निवासी नवीन ने दो मई को पुलिस को बताया था कि वह ब्रिंक्स इंडिया लिमिटेड कंपनी में नकदी संग्रह करता है। उसके साथ उनके गांव का शशि कुमार भी लगा हुआ है। दोनों पर हमला कर 2 मई को कंपनी के 19.62 लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात को तीन बदमाशों ने डंडों से हमला कर वसुंधरा गार्डन के पास अंजाम दिया था। सदर थाना प्रभारी आईपीएस दीप्ति गर्ग की टीम ने पुरखास निवासी प्रशांत की पहचान कर ली थी। आरोपी उसी डिलिवरी कंपनी में एक साल पहले नौकरी कर चुका था, जिसके पास लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने गन्नौर के ढाबे से आरोपी पुरखास गांव निवासी प्रशांत, तिहाड़ कलां निवासी सहदेव उर्फ गुठा और खेवड़ा के रहने वाले हर्ष उर्फ हन्नी को गिरफ्तार कर लिया था। उनके कब्जे से 7.11 लाख रुपये बरामद कर लिए गए थे। वारदात के बाद आरोपी भागकर हरिद्वार व देहरादून गए थे, जहां से लौटने पर पकड़े गए थे। तीनों को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर ले रखा है। आईपीएस दीप्ति गर्ग ने बताया कि मामले में अब पुलिस ने आरोपी प्रशांत के घर से साढ़े छह लाख और बरामद कर लिए हैं। हरिद्वार भागने से पहले वह राशि को घर में छिपाकर गया था। पुलिस तीनों से लगातार पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें