फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आदर्श बूथ ... चेहरे पर झलकी रेड कारपेट पर चलकर मतदान करने की खुशी

Sat, 05 Oct 2024 06:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20- सोनीपत के लिटल एंजल्स स्कूल में बनाए गए आदर्श बूथ पर मतदान करने वाले मतदाता को मुझे गर
विज्ञापन
सोनीपत। लोकतंत्र के महापर्व में आहुति डालने को लेकर हर वर्ग में नया जोश नजर आया। इस जोश को आदर्श बूथ पर किए जाने वाले स्वागत ने और बढ़ा दिया। शहर के लिटल एंजल्स स्कूल में आदर्श बूथ बनाया गया। यहां रेड कारपेट पर चलकर मतदान करने वालों के चेहरे पर अलग ही खुशी झलक रही थी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए लिटल एंजल्स स्कूल में मतदान केंद्र संख्या 126, 127, 131, 132, 135, 136 बनाए गए थे। बूथ संख्या 126 व 127 को आदर्श बूथ बनाया गया। इन केंद्रों में विद्यालय प्रबंधन की तरफ से बेहतर सुविधाएं प्रदान की गई। यहां सभी मतदाताओं का तिलक लगाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मतदाताओं को एयर कंडीशन मतदान केंद्र उपलब्ध कराए गए। सभी बुजुर्ग मतदाताओं को व्हील चेयर पर बैठाकर बूथ तक लाने में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सहयोग किया। विद्यालय प्रबंधन की तरफ से सभी मतदाताओं को 'मुझे गर्व है, मैंने हरियाणा के लिए मतदान किया' के स्लोगन वाले बैज लगाकर उनका आभार प्रकट किया गया। मतदाताओं ने मतदान के पश्चात सेल्फी कॉर्नर पर जाकर फोटो खिंचवाईं और अपनी खुशी का इजहार किया।
लगाए गए थे फ्लैक्स बोर्ड
विद्यालय तक आने वाले रास्ते पर स्वागत फलैक्स बोर्ड लगाए गए थे, जिनसे मतदान की अपील की गई। वाहनों के लिए पार्किंग का उचित प्रबंध था। प्रवेश द्वार पर स्वागत द्वार बनाया गया था और बूथ तक रेड कारपेट बिछाया गया था। चिकित्सा सुविधा के साथ ही मध्यम संगीत व देश भक्ति के गीत चलाए गए। पेयजल की भी बेहतर व्यवस्था थी।

फोटो 20- सोनीपत के लिटल एंजल्स स्कूल में बनाए गए आदर्श बूथ पर मतदान करने वाले मतदाता को मुझे गर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें