फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रिटायर्ड प्रिंसिपल और प्रोफेसरों की बैठक में उठा पूरी पेंशन का मुद्दा

विज्ञापन
बैठक करते रिटायर्ड प्रिंसिपल व प्रोफेसर। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा के रिटायर्ड प्रिंसिपलों और प्रोफेसरों के महासंगठन की बैठक जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत में हुई। इसमें पेंशन, ग्रेच्युटी बढ़ाने और 20 साल की सेवा के बाद पूरी पेंशन देने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। 28 साल सेवा पूरी करने वाले प्रोफेसरों को पूरी पेंशन देने की मांग की गई।
सोनीपत जोन के अध्यक्ष डॉ. केसी वशिष्ठ ने गतिविधियों की जानकारी दी। संगठन ने डॉ. केसी वशिष्ठ को अध्यक्ष नामित करने की घोषणा की जिसका सभी ने स्वागत किया। महासचिव डॉ. पीआर त्यागी ने संगठन के विस्तार और अधिक सदस्य जोड़ने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार ने 370 करोड़ रुपये के नए अनुदान को मंजूरी दी है। वहीं डॉ. डीआर चौधरी ने शिक्षा मंत्री व अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठकों और न्यायालय में चल रहे मामलों की जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता डीएवी कॉलेज करनाल के पूर्व प्राचार्य डॉ. पूरणमल गौड़ ने की। मुख्य अतिथि प्रांतीय प्रधान प्रो. डॉ. डीआर चौधरी और विशिष्ट अतिथि महासचिव डॉ. पीआर त्यागी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें