फोटो : 16: शहर के सोनीपत बाईपास चौक के पास अवैध रूप से संचालित किए जा रहे पशु मेले को बंद कराने
- फोटो : पार्टी।
खरखौदा। शहर के दिल्ली चौक बाईपास के किनारे अवैध रूप से संचालित हो रहे पशु मेले को पशु कल्याण अधिकारी हिमांशु अरोड़ा ने बंद करा दिया। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई करने के लिए कहा। पशु मेले में पशुओं की अवैध रूप से खरीद-फरोख्त की जा रही थी जिससे राजस्व को नुकसान पहुंच रहा था।
खरखौदा में लंबे समय से कुछ महीनों के अंतराल पर पशु मेले का आयोजन किया जा रहा था, जबकि पशु मेले पर प्रतिबंध लगा है। पहले खंड विकास एवं पंचायत विभाग के माध्यम से पशु मेले का आयोजन होता था लेकिन लंबे समय से इस पर रोक लगी हुई है। इसके बाद भी खरखौदा में लगातार पशु मेला लगता आ रहा था।
दो दिनों से खरखौदा में पशु मेला लगाने की सूचना पर शनिवार को गुरुग्राम से पशु कल्याण अधिकारी हिमांशु अरोड़ा ने जांच की और मेले को बंद करा दिया।
वर्जन
पशु मेले की सूचना मिलने पर टीम के साथ पहुंचे। मेले में पशुओं की खरीद-फरोख्त होती मिली। इसकी सूचना जिला उपायुक्त को देने के साथ ही थाने में जाकर सूचना दी और मेले का बंद करवाया गया। ब पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पुलिस कार्रवाई करेगी।
- हिमांशु अरोड़ा, पशु कल्याण अधिकारी,