फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता, गुरु व संतों की सेवा से बढ़ती है आयु : पं. विनय

Sun, 21 Sep 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14- सोनीपत के नंदवानी नगर स्थित शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा करते कथाव्यास पंडित विनय शर - फोटो : पार्टी।
विज्ञापन
सोनीपत। नंदवानी नगर स्थित शिव मंदिर (शिव वाटिका) में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन पं. विनय शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण व रुक्मणि के विवाह प्रसंग का वर्णन किया। पं. वीरेंद्र उपाध्याय ने पूजा करवाकर कथा की शुरुआत की।
विज्ञापन

कथाव्यास पं. विनय शर्मा ने कहा कि माता-पिता, गुरु व संतों की सेवा करने से मिले उनके आशीर्वाद से आयु में वृद्धि होती है। जीवन में सुख-समृद्धि का वास रहता है। उन्होंने गोवर्धन लीला का बखान भी किया। कहा कि हम यदि भगवान का आश्रय लें तो जिस प्रकार प्रभु ने गोवर्धन पर्वत उठाकर समस्त ब्रजवासियों की रक्षा की, उसी प्रकार वह विपदा आने पर हमारी भी रक्षा करेंगे।
कथा के बीच में विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की गईं। कथा के बाद भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाया गया। मंदिर समिति के प्रधान सीताराम भारद्वाज ने बताया कि 21 सितंबर रविवार को श्रीमद्भागवत कथा सुबह 10:30 से 1 बजे तक होगी।
विज्ञापन

हवन व भंडारा लगाकर कथा संपन्न की जाएगी। कथा में गगन कुमार, सुनील ठक्कर, सुदर्शनलाल, ओमप्रकाश, दर्शन आहुजा, करण सिंह सेतिया, शकुन भारद्वाज, लता चावला, कृष्णा आर्य, राजवंती राठी, सुनैना, शालिनी, आरती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें