फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार मनमानी शर्तें लगाकर किसानों को कर रही परेशान : कुणाल

Sat, 04 Apr 2026 05:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की अनाज मंडी में किसान कष्ट निवारण केंद्र पर पहुंचे इनेलो नेता। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साेनीपत। इंडियन नेशनल लोकदल के जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत शनिवार को अनाज मंडी में स्थापित किसान कष्ट निवारण केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार बायोमीट्रिक सत्यापन, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नंबर प्लेट और अन्य मनमानी शर्तों को लगाकर किसानों को परेशान कर रही है।
उन्होंने कहा कि किसान कष्ट निवारण केंद्र खुलने के बाद काफी संख्या में किसान अपनी परेशानी लेकर पहुंच रहे हैं। इन केंद्रों पर बैठे इनेलो के पदाधिकारी किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिलकर उनका तुरंत निवारण करवा रहे हैं।
विज्ञापन

कुणाल ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसानों की परेशानी समझते हुए किसी राजनीतिक पार्टी ने इतना बड़ा कदम उठाया है। कुछ दिन पहले हुई ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हुई फसल के लिए भी इनेलो ने आवाज उठाते हुए तुरंत विशेष गिरदावरी करवा कर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की थी।
विज्ञापन

इस मौके पर राई हलका अध्यक्ष प्रदीप दहिया, सुरेश त्यागी, अशोक मलिक, अतर सिंह लिवासपुर, राजेश पलड़ी, अनिल मलिक, धर्मबीर दहिया, ऋषभ सरोहा, राकेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें