सोनीपत। गुम हुए मोबाइल फोन जब उनके मालिकों को सौंपे गए तो उनके चेहरों पर मुस्कान आ गई। साइबर सेल सोनीपत की टीम ने करीब 10 लाख रुपये कीमत के 40 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए हैं।
लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में सहायक पुलिस आयुक्त राजपाल सिंह ने मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे। उन्होंने कहा कि चोरी हुए मोबाइलों की रिपोर्ट केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की गई थी। साइबर सेल की टीम ने मार्च में इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया था।
उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल के गुम या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्प डेस्क पर जाकर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करने से मोबाइल ट्रेस करने की प्रक्रिया सरल और तेज हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक 117 मोबाइल ढूंढकर उनके मालिकों को लौटाए गए हैं।