फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने छह युवकों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म व छेडख़ानी का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना । शहर की रहने वाली युवती ने छह युवकों पर दुष्कर्म व छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। युवती ने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म व दुष्कर्म के आरोपी व उसके दो साथियों पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। युवती के बयान पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिटी थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 19 वर्षीय युवती ने बताया कि वह 13 जुलाई की देर शाम वह दुकान पर गई थी। उसे रास्ते में उसका परिचित दीपक व उसके दो साथी ललित और सन्नी मिले थे। सभी गोहाना के रहने वाले हैं। उन्होंने उसके साथ गली में अभद्रता करनी शुरू कर दी थी। जिसका उसने विरोध किया था। वह उनसे बचकर भागने के बाद अपने घर गई। युवती ने बताया कि उसी दिन रात को साढ़े आठ बजे तीनों आरोपी उसके घर में घुस गए थे। तीनों आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की और उसके कपड़े फाड़कर गलत काम करने का प्रयास किया। इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान उसे चोट लग गई। उसे चोट लगने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। युवती ने पुलिस को बताया कि इसके बाद 14 जुलाई को आरोपियों ने उसके पास अभद्र मैसेज भेजे। युवती ने आरोप लगाया कि दीपक, उसके साथी टोनी, कन्हैया व प्रवीण ने उसके साथ करीब सात-आठ माह पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने तब उसे धमकी दी थी कि वह अगर किसी को कुछ बताएगी तो उसे जान मार देंगे। जिससे डर के चलते वह चुप रह गई थी। अब फिर से आरोपी उसे परेशान लगे हैं। युवती का आरोप है कि उसका जीना मुश्किल हो गया है। युवती के बयान पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, छेड़खानी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
---
युवती ने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने व दुष्कर्म के आरोपी समेत तीन पर अब छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महिपाल सिंह, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें