फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर पिस्तौल तानकर कार लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव पिपली के पास हथियारबंद युवकों ने एक युवक पर पिस्तौल तान दी और उसकी कार लूटकर फरार हो गए। युवक अपने दस साल के मौसेरे भाई के साथ गोपालपुर से गांव जटोला अपने ननिहाल जा रहा था। युवक लघुशंका के लिए रुका तो इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव जाट जोशी निवासी दीपक ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह वह जटोला गांव अपने मामा के घर आया हुआ था। रविवार को वह अपनी मौसी को उसके घर गांव गोपालपुर छोड़ने के लिए अपनी स्वीफ्ट कार में गया था। रात को नौ बजे वह वापस अपने मामा के घर जटोला जा रहा था। उसके साथ उसका मौसेरा भाई प्रिंस (10) भी था। वापस जाते वह खरखौदा व पिपली के बीच में पहुंचा तो कार रोककर लघुशंका के लिए चला गया। प्रिंस कार में ही बैठा था। दीपक का आरोप है कि इसी बीच दो युवक हथियार लेकर आए और उस पर तानते हुए
कार अंदर से खुलवाने को कहा। जिस पर उसने अपने भाई को इशारा कर कार खुलवा दी। दीपक ने युवकों को पैसे लेकर छोडने को कहा, लेकिन उन्होंने दीपक को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। यह सब देख रहा प्रिंस गाड़ी से नीचे उतर गया। जिसके बाद बदमाश दीपक की कार लेकर दिल्ली की तरफ फरार हो गए। दीपक का कहना है कि कार में उसके जरूरी कागजात व एप्पल का फ़ोन, पर्स, 2 एटीएम व 4000 रुपये की नकदी भी थी। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें