फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Tue, 12 May 2026 07:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो ::  सोनीपत के मोहाना स्थित बिट्स संस्थान जहां मतगणना केंद्र बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नगर निगम सोनीपत में मेयर व पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान की गणना बुधवार को मोहाना के बिट्स कॉलेज में बने मतगणना केंद्र में होगी। मतगणना केंद्र में सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। इसके बाद 8:30 बजे ईवीएम की मतगणना शुरू होगी।
मतगणना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो सके इसके लिए हर राउंड में ऑब्जर्वर एक ईवीएम के वोटों की जांच करेंगे। मेयर व हर वार्ड के पार्षद पद के लिए मतगणना पूरी करने के बाद दोपहर तीन बजे तक फैसला आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने मंगलवार को बिट्स मोहाना का दौरा किया। उन्होंने काउंटिंग हॉल, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, बिजली तथा अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मेयर पद की मतगणना के लिए 20 काउंटिंग टेबल स्थापित की गई हैं जबकि पार्षद पदों की मतगणना के लिए 15। इसके साथ ही पोस्टल बैलेट पेपर की काउंटिंग के लिए 1 टेबल लगाई गई है। प्रत्येक टेबल पर मतगणना कर्मियों की नियुक्ति की गई है।
मतगणना के लिए बुधवार सुबह 7:30 बजे मेयर व पार्षद प्रत्याशियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे। एक स्ट्रांग रूम में मेयर व दूसरे स्ट्रांग रूम में पार्षद पदों की ईवीएम रखी गई हैं। दोनों स्ट्रांग रूम मजबूत सुरक्षा घेरे में है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त हैं।
मेयर के नौ और पार्षद के 89 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला आज
मेयर पद के लिए नौ व पार्षद के 89 प्रत्याशी मैदान में है। नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए भाजपा से राजीव जैन, कांग्रेस से कमल दिवान, इनेलो से आनंद कुमार खत्री, रमेश कुमार खत्री, कमलेश कुमार सैनी, संत धर्मवीर चोटीवाला, अनिल सिंघल, चांद राम और हवा सिंह चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन


निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारी ले जा सकेंगे मोबाइल
मतगणना केंद्र में केवल निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी को ही मोबाइल लेकर जाने की अनुमति रहेगी। अन्य कोई भी व्यक्ति मतगणना केंद्र हॉल में मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेगा। मतगणना केंद्र को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है, जिसकी निगरानी सीसीटीवी से भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें