फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा, युवक लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के सेक्टर-27 थाना क्षेत्र से लापता हुए युवक के परिजनों ने उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। जिस पर पुलिस जांच में जुटी तो युवक लौट आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बार में काम करने वाली युवती पर अपहरण का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

सेक्टर-27 थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया उनके परिवार का युवक 23 अक्तूबर को युवती के साथ आया था। उसने बताया था कि वह बार में काम करती है। परिजनों ने विरोध जताया तो वह उसे छोड़ने चला गया। वह घर से डेढ़ लाख रुपये व कार लेकर गया था। बाद में किसी नंबर से उसने कॉल कर युवती द्वारा अपहरण कराने की बात कही। पुलिस जांच में जुटी तो वह लौट आया। पुलिस का कहना है कि अपहरण का मुकदमा रद्द कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें