फोटो 33: सोनीपत के गांव बरोदा में मृतकों के परिजनों व ग्रामीणों को ढांढस बंधाने पहुंचे कैबिनेट
गोहाना। सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सड़क हादसों में जान गंवाने वाले गांव बरोदा के पांच युवाओं के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करके ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस हादसे से परिवार और गांव के साथ इलाके को बड़ा नुकसान हुआ है।
उत्तर प्रदेश के शामली में भीषण हादसे में गांव बरोदा के साहिल, आशीष, परमजीत व विवेक की दर्दनाक मौत हो गई थी। मंगलवार को मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मृतक युवाओं के निवास स्थान पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह हादसा परिवार के साथ-साथ यह इलाके के लिए अपूरणीय क्षति है। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने गुरुग्राम में सडक़ हादसे में जान गंवाने वाले अंकित के निवास पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।