फोटो 34: सोनीपत लघु सचिवालय में अधिकारियों व कर्मचारियों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाते उपायुक्त सु
सोनीपत। उपायुक्त सुशील सारवान ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा समाज का सबसे बड़ा शत्रु है। जो युवा शक्ति को खोखला कर देता है और परिवार व समाज दोनों पर बुरा प्रभाव छोड़ता है।
उन्होंने कहा कि नशे से मुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब हर नागरिक स्वयं जागरूक बनें। अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन नशा रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और सामाजिक संगठनों के सहयोग से जिलेभर में जागरूकता गतिविधियों को चलाया जा रहा है।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने कार्यालयों, स्कूलों, गांवों और शहरी क्षेत्रों में लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। जिससे समाज के हर वर्ग तक नशा-मुक्ति का संदेश पहुंच सके। इस दौरान पुलिस उपायुक्त कुशल सिंह, एसडीएम सुभाष चंद्र, नगराधीश डॉ. अनमोल, डीडीपीओ मनीष मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, तहसीलदार कीर्ति भी मौजूद रहे।