फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धूल से सांसें फूलीं...मरीज हांफे

Sun, 21 Sep 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में धूल के बीच ओपीडी से मास्क लगाकर बाहर आते चिकित्सक। संवाद - फोटो : ट्रायल्स के दौरान प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी-स्रोत खेल विभाग
विज्ञापन
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरम्मत कार्य के चलते धूल का गुबार मरीजों की सांसों पर भारी पड़ने लगा है। बचाव के लिए मरीज और डॉक्टर मास्क लगा रहे हैं। अस्पताल में टाइल और मार्बल लगाने का काम किया जा रहा है। पत्थर काटने के दौरान तेज आवाज के साथ बारीक धूल उड़ती है जिससे मरीजों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

पहले से बीमारी से जूझ रहे मरीज यहां पहुंचने पर धूल और शोर के बीच खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। आंख, सांस और त्वचा के रोगियों के लिए यह धूल दिक्कतें पैदा कर सकती है। कई मरीज मास्क लगाकर खड़े दिखे, जबकि कुछ लोग कपड़े से मुंह ढकने को मजबूर रहे। उनका कहना है कि मरम्मत कार्य ऐसे समय में करना चाहिए जब मरीजों की भीड़ कम हो। या धूल को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम किया जाए।
जिला नागरिक अस्पताल की इमारत काफी पुरानी हो चुकी है। अस्पताल में लोक निर्माण विभाग की ओर से 10 दिन पहले ही मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। इस कार्य पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। एमसीएच विंग के अलावा अस्पताल में चल रहे मरम्मत कार्य का शिलान्यास 22 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथों होना है।
विज्ञापन

ओपीडी में आने वाले मरीजों को धूल की वजह से परेशानी बढ़ने लगी है। मरीजों के साथ उनके तीमारदारों, चिकित्सकों व स्टाफ कर्मियों को भी मास्क लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में सड़कों, शौचालयों, छतों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। ओपीडी के बाहर पुराने फर्श और दीवारों की तोड़फोड़ की जा रही है। अस्पताल के कुछ हिस्सों में रास्ते अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं।

नागरिक अस्पताल में स्पेशल रिपेयरिंग का बजट सरकार की तरफ से करीब चार करोड़ जारी किया गया है। इनमें शौचालय के लिए 66.50 लाख रुपये, परिसर में सड़कों की मरम्मत के लिए 1.18 करोड़ और छत की मरम्मत के लिए 25.34 लाख रुपये खर्च होने हैं।

वर्जन
ठेकेदार को मरम्मत कार्य के दौरान आवश्यक नियम पूरे करने के लिए कहा गया है, ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजाें, तीमारदारों व स्टाफ कर्मियों को परेशानी नहीं हो। -डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें