फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शेयर ट्रेडिंग सिखाने का झांसा देकर ठगे 62.57 लाख रुपये

Sun, 21 Sep 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश कर कमाई का झांसा देकर एक व्यक्ति से 62.57 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


न्यू जीवन नगर निवासी यशपाल ने साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा है कि 12 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का व्हाट्सएप संदेश आया था। उसने खुद को बहुराष्ट्रीय कंपनी रस्सेल का कर्मचारी बताते हुए शेयर मार्केट व ट्रेडिंग सिखाने का झांसा दिया। बाद में उन्हें दो व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। कुछ दिन ऑनलाइन कक्षा लगाई गई।
इसके बाद उन्हें शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर विभिन्न खातों में पैसे डालने के लिए उकसाया गया। कई बार मना करने के बावजूद लालच देने के चलते उन्होंने 16 अगस्त से 30 अगस्त तक 62.57 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन


जब उन्होंने मोबाइल एप से अपने पैसे वापस निकालने का प्रयास किया तो कंपनी ने भुगतान से मना कर दिया। तब एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। उन्हें पता लगा कि साइबर ठगों ने फर्जी वेबसाइट और फर्जी कागजात के आधार पर खुलवाए बैंक खातों में रुपये डलवाए हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें