फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में खराब हो गई बस में सो रहे थे चालक-परिचालक, दो बैटरियां चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 44 पर कुमासपुर के पास स्थित देवीलाल पार्क के बाहर खराब हुई बस से चोर दो बैटरियां चोरी कर ले गए। रात को चालक-परिचालक बस को अंदर से बंद कर सो रहे थे। सुबह चोरी का पता लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हिसार में सब्जी मंडी चौक के पास स्थित बड़वाली ढाणी निवासी रवींद्र यादव ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह रोडवेज में बस चालक है और अंबाला डिपो में नियुक्त है। वह 18 सितंबर को परिचालक राजेश कुमार के साथ बस लेकर पटियाला से दिल्ली जा रहा था। जब वह रात करीब साढ़े 11 बजे देवीलाल पार्क के पास पहुंचे तो बस खराब हो गई। सवारियों को दूसरी बसों में रवाना कर वे बस को अंदर से लॉक कर सो गए। जब सुबह उठे तो बस के बैटरी बॉक्स से दोनों बैटरियां चोरी मिलीं, जिस पर अपने स्तर पर पता लगाने के बाद पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें