फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मेयर पद के लिए आरक्षण ड्राॅ 15 दिसंबर को होगा

Mon, 08 Dec 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर पद के लिए आरक्षण ड्राॅ 15 दिसंबर को होगा। चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे भावी उम्मीदवारों की नजरें मेयर पद के ड्राॅ पर टिकी हैं। प्रदेश में सोनीपत के साथ पंचकूला व अंबाला में नगर निगम चुनाव हैं। मेयर पद का आरक्षण के लिए निकलने वाले ड्राॅ के लिए मुख्यालय की ओर से पत्राचार हो गया है।
विज्ञापन

सोनीपत के साथ पंचकूला व अंबाला में से एक सीट बीसी-बी महिला के लिए आरक्षित होनी है। वर्तमान में तीनों सीट सामान्य श्रेणी की हैं। नौ महीने पहले ही सोनीपत नगर निगम के उप चुनाव में मेयर राजीव जैन जीते थे। ऐसे में सभी की निगाह आरक्षित ड्राॅ पर लगी है। वर्तमान में नगरनिगम चुनाव को लेकर 22 वार्ड बनाए गए है, लेकिन वार्ड बंदी अभी तक फाइनल नहीं हो पाई है। वार्डबंदी फाइनल हाेने के बाद मार्च 2026 में चुनाव होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें