फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बरोदा व गोहाना हलके में आज से निकाली जाएगी सद्भावना यात्रा

Mon, 08 Dec 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :34: सोनीपत के गोहाना में पत्रकारवार्ता के दौरान सद्भावना यात्रा को लेकर जानकारी देते कांग - फोटो : mathura
विज्ञापन
सोनीपत। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भावना यात्रा सोमवार को बरोदा हलका में पहुंचेगी। 9 दिसंबर को भी यात्रा बरोदा हलके में रहेगी और उसके बाद 10 व 11 दिसंबर को गोहाना हलका में यह यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

भाईचारे की मजबूती का संदेश देने के लिए पैदल यात्रा पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से निकाली जा रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दीनबन्धु छोटूराम विचार समिति के अध्यक्ष प्रदीप चहल ने पत्रकारवार्ता की।
उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को बरोदा हलका के गांव जागसी, हुड्डावाला, गंगाना, बुटाना और बरोदा में सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी। दूसरे दिन 9 दिसंबर को यात्रा का शुभारंभ गांव माहरा से शुरू होगी। उसके बाद बली ब्राह्मणान, कटवाल और और भैंसवाल में यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

10 दिसंबर को यह यात्रा गोहाना हलका में प्रवेश करेगी। यात्रा की शुरूआत हलके के गांव बड़ौता से होगा। उसके बाद यात्रा सिविल रोड, नई सब्जी मंडी, परशुराम चौक, फव्वारा चौक, वाल्मीकि चौक, भगत सिंह चौक, पुरानी अनाज मंडी, मोर चौक और नई अनाज मंडी से गुजरते हुए गांव खन्दराई में इसका समापन होगा।
दूसरे दिन 11 दिसंबर को यह यात्रा गांव जौली से शुरू होकर न्यात, गामड़ी, खानपुर कलां से गुजरते हुए गांव शामड़ी में इसका समापन होगा।
इस अवसर पर सुरेंद्र मलिक, पूर्व सरपंच सिकंदर गंगाना, राजेश मलिक, वीरेंद्र न्यात, राममेहर धनाना, बलवान लठवाल, सुरेंद्र खासा, नरेश सांगवान और बिल्लू हुड्डा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें