फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में समस्या का समाधान होने पर उपायुक्त का आभार जताने पहुंचे लोग। स्रो
सोनीपत। ई-मेल के माध्यम से मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त नेहा सिंह ने लोगों की समस्याओं का समाधान कराया। समस्या दूर होने पर सिद्धार्थ एन्क्लेव और कल्याण नगर के निवासी लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त का आभार जताने पहुंचे।
सिद्धार्थ एन्क्लेव निवासी अंकित ने शिकायत दी थी कि नई गली बनने के बावजूद पुरानी गली का कंक्रीट मौके पर पड़ा होने और सीवरेज मैनहोल सड़क से ऊपर होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत मिलते ही उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद समस्या का समाधान कराया गया।
वहीं कल्याण नगर निवासी अंकित ने परिवार पहचान पत्र में जाति सत्यापित न होने के कारण ओबीसी प्रमाणपत्र नहीं बनने की शिकायत की थी। इस पर भी उपायुक्त ने अधिकारियों को बुलाकर मामले का समाधान कराया। इसके अलावा गांव पहलादपुर किडौली में ड्रेन सफाई संबंधी शिकायत पर भी संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।