फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कुंडली में स्टेडियम व लाइब्रेरी समेत कई विकास योजनाओं पर आज लगेगी मुहर

विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के कुंडली ​स्थित नगर पालिका कार्यालय।
विज्ञापन
सोनीपत। आवासीय क्षेत्र के रूप में तेजी से उभर रहे कुंडली में स्टेडियम, लाइब्रेरी, सीसीटीवी निगरानी और तालाबों के सौंदर्यीकरण समेत कई विकास योजनाओं पर शुक्रवार को नगर पालिका की हाउस बैठक में चर्चा होगी। बैठक में छठ पूजा घाट निर्माण, जल निकासी व्यवस्था में सुधार और अतिक्रमण मुक्त कर नगरपालिका भूमि के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। प्रस्तावों को मंजूरी मिलने पर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं और नागरिक सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर पालिका की हाउस बैठक 12 जून को सुबह 11 बजे एथनिक इंडिया, राई में आयोजित होगी। इसकी अध्यक्षता चेयरपर्सन शिमला देवी करेंगी। बैठक में विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न एजेंडों पर विचार-विमर्श कर स्वीकृति प्रदान की जाएगी। हाल ही में नगर निगम कार्यालय में आयुक्त हर्षित कुमार और नगरपालिका चेयरपर्सन शिमला देवी के बीच हुई समीक्षा बैठक में कुंडली के विकास कार्यों, लंबित परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई थी।
निरीक्षण के दौरान तालाबों, जल निकासी व्यवस्था, नगरपालिका भूमि और सार्वजनिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों का मानना है कि प्रस्तावित योजनाओं के क्रियान्वयन से नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा और कुंडली को आधुनिक नगर के रूप में नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

तालाबों का होगा कायाकल्प
नगर पालिका क्षेत्र के प्रमुख जल स्रोतों और तालाबों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दी गई है। दादा भैया तालाब, गुली वाला जोहड़ तथा प्याऊ मनियारी स्कूल के सामने स्थित तालाब का विकास किया जाएगा। इन स्थलों पर वॉकिंग ट्रैक, बैठने की व्यवस्था और हरित क्षेत्र विकसित करने की योजना है।

तालाबों का होगा कायाकल्प
नगर पालिका क्षेत्र के प्रमुख जल स्रोतों और तालाबों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दी गई है। दादा भैया तालाब, गुली वाला जोहड़ तथा प्याऊ मनियारी स्कूल के सामने स्थित तालाब का विकास किया जाएगा। इन स्थलों पर वॉकिंग ट्रैक, बैठने की व्यवस्था और हरित क्षेत्र विकसित करने की योजना है। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ नागरिकों को मनोरंजन और स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होंगे।
छठ पूजा घाट और जल निकासी व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
प्याऊ मनियारी स्कूल के सामने छठ पूजा घाट निर्माण का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल है। इसके अलावा दादा भैया मंदिर और स्कूल के सामने लंबे समय से बनी जलभराव और जल निकासी की समस्या के समाधान पर विचार किया जाएगा। नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न जोहड़ों की सफाई और निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की योजना भी तैयार की गई है।
सीसीटीवी निगरानी से सुरक्षित होगा शहर
बढ़ती आबादी और व्यावसायिक गतिविधियों को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इससे अपराधों की रोकथाम, यातायात प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
युवाओं के लिए स्टेडियम
क्षेत्र के युवाओं को खेल और फिटनेस के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्टेडियम विकसित करने की योजना पर भी चर्चा होगी। साथ ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी स्थापित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
कम्युनिटी सेंटर बनेगा
मल्टीपर्पज हॉल अथवा कम्युनिटी सेंटर और पार्क विकसित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। यह परिसर सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा।
अतिक्रमण मुक्त होगी नगरपालिका भूमि
लांडा कॉलोनी स्थित नगरपालिका भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर उसका सौंदर्यीकरण करने की योजना भी एजेंडे में शामिल है। इससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिलेंगी।
वर्जन
कुंडली के सर्वांगीण विकास को लेकर नगर पालिका पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। क्षेत्र की जरूरतों और जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई है। तालाबों का सौंदर्यीकरण, खेल सुविधाओं का विस्तार, लाइब्रेरी, कम्युनिटी सेंटर और जल निकासी सुधार जैसी योजनाएं क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगी।
विज्ञापन

शिमला देवी, चेयरपर्सन, नगरपालिका कुंडली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें