फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मंदिर गिराने का आदेश वापस ले निगम, नहीं तो होगा आंदोलन

Thu, 24 Jul 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 07: सोनीपत के गांव फाजिलपुर में पंचायत के दौरान नगर निगम के ​खिलाफ नारेबाजी करते लोग। संवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनीपत। गांव राठधना स्थित निर्माणाधीन श्री शिव रामेश्वरम धाम मंदिर को गिराने के लिए नगर निगम की तरफ से जारी नोटिस के विरोध में बुधवार को फाजिलपुर में पंचायत हुई। इसमें सामूहिक रूप से मांग की गई कि मंदिर को गिराने के आदेश को सार्वजनिक रूप से वापस लिया जाए।
विज्ञापन

मंदिर को वैधता प्रदान की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि नगर निगम ने पंचायत की भावनाओं का सम्मान नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में जाट जोशी, रायपुर, राई, गढ़ शाहजहांपुर, बैंयापुर, लहराड़ा, कालूपुर और फाजिलपुर सहित आसपास के कई गांवों के प्रमुख लोग उपस्थित हुए।
पंचायत की अध्यक्षता उदय सिंह सैनी ने की। पंचायत में निर्णय लिया कि हिंदू मंदिर रक्षक समिति का गठन किया जाएगा जो निगम क्षेत्र में आने वाले सभी गांवों के मंदिरों की रक्षा के लिए कार्य करेगी। यह समिति मंदिरों की पहले से बनी स्थानीय कमेटियों के साथ मिलकर सुरक्षा और सुविधा का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

इसके तहत सभी गांवों में पंचायतें करके समिति का विस्तार किया जाएगा। फिर महापंचायत करके मंदिर संरक्षण और नगर निगम के विरोध की रणनीति तय की जाएगी। अगली पंचायत 27 जुलाई को सुबह 10 बजे राठधना के शिव मंदिर में बुलाई गई है जिसमें मंदिर रक्षा की अगली रणनीति तैयार की जाएगी।
नगर निगम को भंग करने और गांवों में पंचायती शासन की पुनः स्थापना की मांग हो सकती है। इस दौरान सरोहा खाप के उप प्रधान रोहताश राणा, जयभगवान राणा, राजकुमार राणा, अनिल जैन, बिजेंद्र, ईश्वर, देवेंद्र ठोलेदार, पालेराम, रणधीर, नफे सिंह, सतीश, जयवीर हुड्डा, महासिंह नंबरदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें