फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कमेटी खेल सुविधाओं का करेगी ऑडिट

Fri, 02 Jan 2026 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। जिले में विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। जिला प्रशासन की ओर से संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में विशेष कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

कमेटी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों, स्पोर्ट्स स्टेडियम, व्यायामशालाओं व अन्य खेल परिसरों में उपलब्ध खेल सुविधाओं का सेफ्टी ऑडिट करेगी।
सोनीपत रोड स्थित उपमंडल कार्यालय में एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने वीरवार को कमेटी के सदस्यों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि यह कमेटी खेल के सामान, खेल से जुड़े इंस्टालेशन, खेल मैदानों की स्थिति, जिम में लगाए गए उपकरणों और सुरक्षा मानकों का गहन निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

सेफ्टी ऑडिट का उद्देश्य खेल गतिविधियों के दौरान होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकना और संस्थानों में आवश्यक सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करना है। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ समय सीमा के भीतर काम कर अपनी रिपोर्ट तैयार करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें