फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आंधी में खानपुर कलां बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज की सीलिंग गिरी

Sat, 11 May 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। आंधी व बारिश में खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज की सीलिंग गिर गई। गनीमत रही कि रात के समय वहां पर कोई नहीं था, नहीं तो हादसा हो सकता है। सीलिंग गिरने से मेडिकल कॉलेज की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। हालांकि सुबह के समय जनरेटर चलाकर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल निदेशक कार्यालय व मेडिकल कॉलेज की बिजली चालू की गई, ताकि मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी न हो। शुक्रवार रात आई आंधी से मेडिकल कॉलेज परिसर में कई पेड़ भी गिर गए और मेडिकल कॉलेज में कैंटिन के सामने की सीलिंग अचानक से गिर गई। सीलिंग गिरने के साथ ही बिजली आपूर्ति की लाइनों में भी फाल्ट हो गए। मेडिकल कॉलेज की तरफ से तुरंत फाल्टों की मरम्मत कर जनरेटर से बिजली आपूर्ति बहाल की गई। शनिवार दोपहर बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई।
विज्ञापन

वर्जन
मेडिकल कॉलेज में कैंटीन के सामने सीलिंग गिर गई थी। मैकेनिक को बुलवाकर बिजली आपूर्ति चालू करा दी गई है। मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है।
विज्ञापन

डाॅ. धीरज, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें