फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम : मेजर जनरल जीडी बक्शी

Mon, 08 Dec 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 21: सोनीपत के गन्नौर में नौ सेना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मेजर जनरल जीडी बक्शी को स्मृ
विज्ञापन
गन्नौर। भूतपूर्व सैनिक संगठन गन्नौर की ओर से रविवार को बीएसटी रोड पर नौ सेना दिवस के साथ संगठन की वर्षगांठ देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आयोजन के दौरान देश की जल-सीमा की सुरक्षा में नौसेना के योगदान को याद करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल जीडी बक्शी ने शिरकत की। संगठन के अध्यक्ष ओमप्रकाश मलिक, कैप्टन रिछपाल धनखड़, कैप्टन जगदीश, हवलदार सुरेश, सूबेदार भीम सिंह, नवीन प्रताप त्यागी, आनंद प्रकाश, विजयपाल त्यागी ने जीडी बक्शी का स्वागत किया। मेजर बक्शी ने वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को देश के लिए अमूल्य बताया।
मेजर जनरल जीडी बक्शी ने पाकिस्तान द्वारा की जाने वाली नापाक गतिविधियों और युद्धविराम उल्लंघन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सेना किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है और देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार खड़ी है। उन्होंने युवाओं को सेना में भर्ती होने और देश सेवा की प्रेरणा भी दी। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, देशभक्ति गीत और सेना के गौरवशाली इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी ने आयोजन को और भी आकर्षक बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें