फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीबीआई ने शिक्षा विभाग के मार्फत सभी राजकीय विद्यालयों का मांगा पुराना रिकॉर्ड, जून में 14 का सौंपा गया था लेखा-जोखा

Mon, 08 Dec 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 25- सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित जिला शिक्षा विभाग का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेशभर में वर्ष 2014 से 2016 तक के सत्र में कई राजकीय विद्यालयों में करीब 4 लाख विद्यार्थियों के फर्जी दाखिला, ग्रांट खर्च व मिड-डे-मील गबन का मामला तूल पकड़ने लगा है। मामले की आंच सोनीपत पहुंचने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने जिला शिक्षा विभाग के मार्फत सभी राजकीय विद्यालयों के रिकॉर्ड की मांग की है जबकि विभाग जून में जिला के 14 राजकीय विद्यालयों का लेखा-जोखा सीबीआई को सौंप चुका है। सीबीआई अब सभी विद्यालयों में दाखिले, ग्रांट खर्च, मिड-डे-मील की जांच करना चाहती है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2014 में दाखिला प्रक्रिया एमआईएस पोर्टल पर दर्ज किए जाने की शुरुआत की गई थी। इससे पहले दाखिला प्रक्रिया ऑफलाइन थी। जब पोर्टल पर दाखिला संबंधी रिकॉर्ड दर्ज किया गया तो बाद में रिकॉर्ड का मिलान नहीं हो पाया जबकि विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी विद्यालयों को विभिन्न ग्रांट जारी की जा रही थी।
वर्ष 2016 में प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में 4 लाख फर्जी दाखिलों का मामला उजागर हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। वर्ष 2019 में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। जून में सोनीपत के ब्लॉक अनुसार 02 व कुल 14 विद्यालयों को जांच में शामिल किया गया था। हालांकि सीबीआई ने इन विद्यालयों का रिकॉर्ड लेने के बाद रिपोर्ट पेश नहीं की है।
विज्ञापन

विभाग में हलचल, बैठकों का दौर शुरू
अब सीबीआई की ओर से जिलाभर के सभी राजकीय विद्यालयों के रिकॉर्ड की मांग की गई है। मामले को लेकर जिला शिक्षा विभाग में हलचल होने के साथ बैठकों का दौर जारी है। इस सप्ताह हुई बैठक के बाद अगली बैठक के लिए 11 दिसंबर का दिन निर्धारित किया गया है। सीबीआई ने सभी विद्यालयों का दोनों शैक्षणिक सत्र के दौरान के दाखिला, नामांकन संख्या, ग्रांट रजिस्टर, विद्यार्थियों के लिए आने वाली वर्दी, स्टेशनरी, मिड-डे-मील ग्रांट व स्कॉलरशिप पर खर्ची गई राशि के रिकॉर्ड की मांग की है ताकि उसका ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज रिकॉर्ड से मिलान किया जा सके।
इन विद्यालयाें का पहले ही सौंपा जा चुका रिकॉर्ड
- राजकीय प्राथमिक पाठशाला, मॉडल टाउन-3, सोनीपत।
- राजकीय प्राथमिक पाठशाला, मंडी, सोनीपत।

- राजकीय प्राथमिक पाठशाला, सरगथल, गोहाना।
- राजकीय प्राथमिक पाठशाला, गढ़ी सराय नामदार खां, गोहाना।

- राजकीय प्राथमिक पाठशाला, मंडी, गन्नौर।
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेगा, गन्नौर।
- राजकीय प्राथमिक पाठशाला, कुंडली, राई।
- राजकीय प्राथमिक पाठशाला, अकबरपुर बारोटा, राई।

- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा।
- राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय, खरखौदा।

- राजकीय प्राथमिक पाठशाला, गढ़वाल, कथूरा।
- राजकीय प्राथमिक पाठशाला, कथूरा।
- राजकीय प्राथमिक पाठशाला, छतेहरा, मुंडलाना।
- राजकीय प्राथमिक पाठशाला, चिड़ाना, गोहाना।

सीबीआई की ओर से जिले के सभी राजकीय विद्यालयों का रिकॉर्ड मांगा गया है। सभी का लेखा-जोखा देना संभव नहीं है। इनमें कुछ विद्यालय ऐसे भी हैं, जिनमें रिकॉर्ड चोरी हो चुका है। इस पर सीबीआई से सुझाव मांगा गया था। विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर जिला के ब्लॉक स्तर पर 5-5 विद्यालयों का रिकॉर्ड सीबीआई को 05 दिसंबर को सौंप दिया गया है। आगामी जो निर्देश होंगे, उनकी अनुपालना की जाएगी।
विज्ञापन

- रचना बाना, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें