फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन पर किया जागरूक

Mon, 08 Dec 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 26- सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में आयोजित कार्यशाला में मौजूद ​शिक्
विज्ञापन
सोनीपत। राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय स्टाफ व छात्रों के बीच मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन

कार्यशाला में संचालक के रूप में मनोविज्ञान विशेषज्ञ तान्या हांडा ने मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन, सकारात्मक वातावरण निर्माण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ऐसी कार्यशालाएं स्टाफ सदस्यों व छात्रों को भावनात्मक रूप से अधिक सशक्त बनाती हैं।
साथ ही बेहतर शिक्षण-अधिगम वातावरण तैयार करने में अहम भूमिका निभाती है। विद्यालय के प्राचार्य एवं निदेशक प्रमोद कुमार धीमान ने बताया कि कार्यशाला में साझा किए गए सुझाव व गतिविधियां शिक्षकों के लिए अत्यंत लाभदायक रहीं, जिन्हें आगे छात्रों के मार्गदर्शन में प्रभावी रूप से उपयोग किया जाएगा। इस पहल से विद्यालय के शिक्षण एवं अधिगम स्तर को मजबूत आधार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें