फोटाे 31- सोनीपत के मोहन नगर स्थित बगलामुखी विष्णेश्वर महादेव मंदिर में सत्संग के दौरान मौजूद श
सोनीपत। मोहन नगर स्थित बगलामुखी विष्णेश्वर महादेव मंदिर चेरिटेबल सोसाइटी की ओर से रविवार को मंदिर परिसर में सत्संग, संकीर्तन का आयोजन कर भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन में आहुति डालकर की गई। मंदिर के पुजारी पंडित रामकृष्ण पाठक ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन करवाया। बगलामुखी विष्णेश्वर महादेव के शिवलिंग का फूलों से शृंगार किया गया। कार्यक्रम में मुरथल स्थित श्रीराम कृष्ण साधना केंद्र के पीठाधीश्वर स्वामी दयानंद सरस्वती यति महाराज ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि मनुष्य का शरीर दुर्लभ है। सब योनियों में एक मनुष्य ही ऐसा है, जो श्रेष्ठ चिंतन कर सकता है। यह जरूरी नहीं कि कोई श्रेष्ठ विद्वान आपको भगवान से मिलवा सकता है। इस अमूल्य चोले के मिलने के बाद यदि मनुष्य शास्त्रों में निहित व धर्मानुसार आचरण नहीं करता तो उसमें व अन्य जीवों में कोई अंतर नहीं रह जाता। स्वामी दयानंद ने बताया कि अगर मनुष्य का भगवान के प्रति प्रेम व भक्ति शुद्ध होते हैं तो ईश्वर स्वयं उसकी सहायता के लिए आते हैं। भगवान भाव से शीघ्र रीझ जाते हैं।