फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिल से नीचे खड़ी टिन चादर पर गिरा मासूम, गर्दन कटने से दर्दनाक मौत

विज्ञापन
छत से गिरकर बेटे की मौत के बाद सामान्य अस्पताल से विलाप करते हुए जाता बच्चे का पिता। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत/मुरथल। गांव नांगल खुर्द के पास निर्माणाधीन टीडीआई माल की दूसरी मंजिल से नीचे खड़ी टिन शेड पर गिरकर चार साल के मासूम की गर्दन कट गई। हादसे में मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जिला दमोह के गांव बांकीपुरा का रहने वाला भगवान दास अपनी पत्नी भारती, बेटी राधिका व बेटे निखिल (4) के साथ टीडीआई माल में आया था। शनिवार दोपहर को वह माल में पहुंचा था। माल के निर्माण में भगवान दास व भारती मेहनत मजदूरी करने आए थे। देर शाम को भगवान दास सामान खरीदने के लिए बाजार में चला गया। उसकी पत्नी बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान खेलते हुए उनका बेटा निखिल दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। इस दौरान नीचे जमीन पर खड़ी टिन शेड पर गिरने से निखिल की गर्दन कट गई। बेटे को नीचे गिरा देखकर भारती ने शोर मचा दिया। इसी दौरान साई सेंटर से अभ्यास कर लौट रहे रोहतक के गांव लाडौत निवासी पहलवान प्रवीन देशवाल ने जब महिला की चीख सुनी तो वह मौके पर पहुंचा। बच्चे को घायल देखकर वह उसकी जान बचाने के लिए उसने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। वहां से उसे सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से बच्चे के परिजनों को रोकर बुरा हाल है।
निर्माणाधीन माल में छत से गिरे चार साल के मासूम की गर्दन कटने से मौत हो गई। हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें