फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग के

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में गैर शैक्षणिक स्टाफ की नियुक्ति पर लगी रोक हट गई है। विश्वविद्यालय में गैर शैक्षणिक स्टाफ के 83 पदों पर भर्ती होनी है, जिसके लिए लिखित परीक्षा जल्द ही कराई जाएगी। इन पदों के लिए लोकसभा चुनाव से पहले आवेदन मांगे गए थे, जिनके लिए 51 हजार 500 आवेदन आए हुए हैं। हालांकि इतने आवेदन आने पर विवि प्रशासन के लिए लिखित परीक्षा कराना चुनौती है। लिखित परीक्षा के बाद भी मेरिट लिस्ट जारी करके भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि में गैर शैक्षणिक के 463 पदों के मुकाबले केवल 239 ही पद भरे हुए हैं, जबकि 224 पद आज भी खाली है। इस कारण ही लोकसभा चुनाव से पहले यूनिवर्सिटी में गैर शैक्षणिक के लिए 11 शाखाओं में 83 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनके लिए आवेदन की संख्या देखकर यूनिवर्सिटी प्रशासन भी चौंक गया था। क्योंकि इन 83 पदों के लिए 51 हजार 500 आवेदन आए हैं।
इन पदों पर होनी है भर्ती
इनमें क्लर्क, स्टेनो टाइपिस्ट, ड्राइवर, लैब टेकभनीशियन, लैब अटेंडेंट, लाइब्रेरी रि-स्टोरर, लाइब्रेरी अटेंडेंट, वर्कशॉप हेल्पर, चपरासी, बस हेल्पर, वेटर शामिल हैं।
विज्ञापन

एमटेक और पीएचडी धारक भी आवेदनकर्ताओं में
उक्त पदों के लिए स्नातक शैक्षणिक योग्यता रखी गयी थी, लेकिन इन पदों के लिए पीएचडी धारक भी पीछे नहीं रहे और 9 पीएचडी धारकों ने आवेदन किया है, जबकि एमटेक डिग्री वाले 400, बीटेक डिग्री वाले 2000, एमफिल वाले 10, एमएससी वाले 200, एमए वाले 500 है, जबकि अन्य में बीए, बीएससी व अन्य डिग्री धारक हैं।
जल्द जारी होगा परीक्षा का शेड्यूल
आवेदन आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने लिखित परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव की घोषणा के कारण भर्ती को स्थगित करना पड़ा था। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब दोबारा से गैर शैक्षणिक स्टाफ की भर्तियों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इनकी लिखित परीक्षा के लिए जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा। लिखित परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट तैयार होगी और उसके आधार पर भर्ती की जाएगी।
लिखित परीक्षा के बाद बनेगी मेरिट लिस्ट
विश्वविद्यालय में गैर शैक्षणिक के लिए आवेदन मांगे गए थे जो 51500 आए हुए हैं। इतने ज्यादा आवेदन आने पर लिखित परीक्षा कराई जाएगी और उसके आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया को आचार संहिता के कारण रोक दिया गया था, लेकिन उसे अब दोबारा से शुरू किया जा रहा है। यह उम्मीद है कि जल्द से जल्द लिखित परीक्षा करा दी जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. अनिल खुराना, मुरथल विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें