फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समाज सेवा समिति के 45 प्रतिनिधियों को एक-एक हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के कबीरपुर ​स्थित कार्यालय में द्वितीय प्रतिनिधि एवं कार्यकारिणी सभा के दौरान मंच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। समाज सेवा समिति की द्वितीय प्रतिनिधि और कार्यकारिणी सभा का आयोजन रविवार को कबीरपुर स्थित सेवा सदन शाखा कार्यालय में किया गया। इसकी अध्यक्षता समिति के प्रधान प्रवीण वर्मा ने की, जबकि मंच संचालन संयोजक शशिकरण नासा ने किया।

बैठक में सत्र 2026-27 के सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। प्रधान प्रवीण वर्मा ने समिति के 45 प्रतिनिधियों को एक-एक हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। कोषाध्यक्ष सतीश अरोड़ा ने जानकारी दी कि अब तक 685 सदस्यों का शुल्क समिति के पास जमा हो चुका है, जबकि कई प्रतिनिधि अभी भी नए सदस्यों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति की प्रथम आम सभा 2 अगस्त को कबीरपुर बाईपास स्थित वसुंधरा गार्डन में आयोजित की जाएगी। सभा की अध्यक्षता राजीव बाटला करेंगे। इस दौरान समिति के प्रधान और लेखा परीक्षक का चुनाव कराया जाएगा। साथ ही सत्र 2025-26 का आय-व्यय विवरण कोषाध्यक्ष सतीश अरोड़ा प्रस्तुत करेंगे व लेखा परीक्षक कृष्ण कुमार बत्रा अपनी ऑडिट रिपोर्ट सभा पटल पर रखेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य संरक्षक पवन गोयल और समन्वय समिति के स्थायी सदस्य रमेशचंद्र हसीजा, प्रेस निदेशक सुरेंद्र सेठी और प्रेस सलाहकार अविनाश सेठी, सह संयोजक जितेंद्र रेलन, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ओपी एलाबादी, उपप्रधान राकेश शर्मा, ऊषा भंडारी, ओमप्रकाश मुंजाल, दयानंद आहूजा, सुरेश रेलन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें