फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एक किमी में तीन बार हांफी स्वीपिंग मशीन, लगा जाम

Wed, 11 Feb 2026 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में एटलस रोड पर प्रेशर पाइप फटने से रूकी स्वीपिंग मशीन। स्रोत: वीडियो ग्रैब।
विज्ञापन
सोनीपत। छह महीने पहले खरीदी गई स्वीपिंग मशीन मंगलवार दोपहर एटलस रोड पर सफाई करते समय हांफ गई। ऐसा एक बार नहीं बल्कि एक किलोमीटर की दूरी के बीच तीन बार हुआ। पता चला कि नगर निगम की ओर से एजेंसी को किराए पर दी गई स्वीपिंग मशीन की प्रेशर पाइप बार-बार फट जा रही थी।
विज्ञापन

मशीन के बीच सड़क खराब होने की वजह से जाम लग रहा था। बड़ी मुश्किल से मशीन को रास्ते से हटाकर आवागमन सुचारु किया गया। नगर निगम ने सड़कों की सफाई के लिए एजेंसी के साथ अनुबंध किया है।
हर महीने दो करोड़ ले रही एजेंसी के पास पर्याप्त उपकरण नहीं हैं। नगर निगम से किराये पर ले रखी स्वीपिंग मशीन कबाड़ हो चुकी है। यह बार-बार खराब हो जा रही है। मंगलवार को एटलस रोड पर सफाई करते वक्त भी स्वीपिंग मशीन खराब हो गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि उसका प्रेशर पाइप फटने से बार-बार दिक्कत आई। यह बीच सड़क तीन बार बंद हुई। ऐसे में रोड पर वाहनों की कतार लग गई। मशीन को ठीक कर उसे वहां से हटाया गया।
वर्जन
स्वीपिंग मशीन की प्रेशर पाइप फटने की बात सामने आ रही है। एजेंसी के प्रतिनिधियों को मशीन को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए हैं। -साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें