फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना बार में सीजेआई के जन्मदिन पर 42 यूनिट रक्तदान

Wed, 11 Feb 2026 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 28: सोनीपत के गोहाना बार परिसर में रक्तदान करते अ​धिवक्ता। स्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
गोहाना। बार एसोसिएशन में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 42 यूनिट रक्त संकलित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला जज कुलदीप सिंह, सीनियर एडीजे अविनाश यादव, सिविल जज डॉ. ज्योति और कोमल राव उपस्थित रहे। सिविल जज कोमल राव के पति ने सातवीं बार रक्तदान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता बार प्रधान संदीप पूनिया ने की जबकि संयोजन सचिव हेमंत शर्मा ने किया। सचिव हेमंत शर्मा ने वकीलों को जस्टिस सूर्यकांत के जीवन और कार्यों के बारे में बताया। इस मौके पर वकील विनोद अग्रवाल, इंद्र सिंह, सुशील शर्मा, राजेश चहल, सुरेंद्र शर्मा, रविंद्र शर्मा, विक्रम पांचाल, नरेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें