फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मां के सामने बेटे को घेर सूए से गोदकर मार डाला

Thu, 16 Apr 2026 09:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
मृतक युद्धवीर का फ़ाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। गांव दोदवा में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। युवक युद्धवीर की बर्फ तोड़ने के सूए से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वारदात बुधवार देर शाम उस समय हुई जब युवक की मां गांव के बाहर पानी लेने गई थी।
युवक अपनी मां के सामने आरोपियों से जान बचाने के लिए भागता रहा लेकिन हमलावरों ने खेतों में घेरकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने छह युवकों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव दोदवा निवासी कैलाशो देवी ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके बेटे युद्धवीर (22) निजी बैंक के लिए बकाया किस्त वसूली का काम करते थे। वह पानीपत में अपना ऑफिस चलाते थे। उनके बेटे का करीब 15 दिन पहले गांव के कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। इसका पंचायत स्तर पर समझौता हो गया था। इसके बावजूद आरोपी रंजिश रख रहे थे।

बुधवार देर शाम को वह गांव के सरकारी स्कूल के पास आरओ से पानी लेकर लौट रही थीं। तभी उन्होंने देखा कि उनका बेटा युद्धवीर घबराया हुआ उनकी ओर भाग रहा है। उसके पीछे निक्की उर्फ निकित, अमन, अंकित, मोनू, सन्नी, साहिल पड़े थे। वे हाथों में सूए लिए हुए थे।
उन्होंने रास्ता रोककर बेटे पर हमला करने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए युद्धवीर खेतों की ओर भागा लेकिन हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और उस पर कई वार कर दिए। उनके शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए।
परिजन गंभीर रूप से घायल युद्धवीर को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर के अस्पताल लेकर गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला के बयान पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।



रेकी कर दिया वारदात को अंजाम

परिजनों ने आरोप लगाया है कि मोनू, सन्नी और साहिल ने पहले रेकी कर साजिश रची और अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। युद्धवीर बकाया किस्त लेने गांव पिनाना की तरफ गए थे। आरोपी उनकी रेकी कर रहे थे। वह पहले से ही वहां बैठे थे। वापस आते समय उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

वर्जन

गांव दोदवा में हुई युवक की हत्या के मामले में सदर थाना व क्राइम यूनिट की टीम गठित की गई है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। -रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता, सोनीपत।

मृतक युद्धवीर का फ़ाइल फोटो। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें