फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर-100 योजना : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के आवेदन का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी प्रोमिला भारद्वाज। ब्यूरो - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने सुपर-100 योजना के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने से वंचित विद्यार्थियों को एक ओर मौका देते हुए लिंक फिर से खोल दिया है। लिंक 28 जुलाई रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा। अब तक किन्हीं कारणों से ऑनलाइन पंजीकरण करवाने से वंचित रहे विद्यार्थी इसका लाभ उठाते हुए पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की योजना है कि सुपर-100 के तहत मेधावी विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग दिलवाई जाए। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया चल रही। जितने विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण करवाएंगे, उनकी बाद में परीक्षा होगी, जिसमें अव्वल 100 विद्यार्थी चयनित किए जाएंगे। इन विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग स्वयं नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग देगा। इसके लिए विशेष कक्षाएं भी लगाई जाएंगी।
ऑनलाइन आवेदन की पहले 10 जुलाई थी अंतिम तिथि
सुपर-100 कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 5 जुलाई से शुरू हुई थी। अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई थी। तकनीकी खामियों के कारण अधिकतर विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए थे, जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने अब दोबारा लिंक खोला है।
विज्ञापन

राजकीय स्कूल से 10वीं पास विद्यार्थी ही कर सकते हैं आवेदन
सुपर 100 कार्यक्रम के लिए केवल वो ही विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं, जिन्होंने राजकीय विद्यालय से 10वीं कक्षा की परीक्षा पास की है और वर्तमान में राजकीय स्कूलों में 11वीं कक्षा में विज्ञान संकाय पढ़ रहे हैं। ऐसे विद्यार्थी ही बैच 2021-23 के लिए पात्र होंगे। विद्यार्थी की आयु एनईईटी-2023 के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार होनी चाहिए। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए विभाग की वेबसाइट पर गूगल लिंक उपलब्ध है, जिसको ओपन कर विद्यार्थी संपूर्ण जानकारी लेकर पंजीकरण करा सकते हैं।
वर्जन
शिक्षा विभाग ने सुपर-100 कार्यक्रम के दोबारा लिंक खोल दिया है। अब तक जो विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण करवाने से वंचित रह गए थे, वे 28 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकते हैं। इस बारे में सभी स्कूलों को सूचित कर दिया है। ज्यादा से ज्यादा बच्चे इसका लाभ उठाएं। जिन विद्यार्थियों ने 10 जुलाई तक सुपर-100 कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करवा लिया है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

- प्रोमिला भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें