फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड: सोनीपत में करणी सेना के कार्यकर्ताओं का विरोध, हत्यारोपियों का पुतला फूंका

Thu, 07 Dec 2023 03:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में लोगों द्वारा प्रदर्शन किए। सोनीपत में प्रदर्शन के दौरान आरोपियों का पुतला जलाया गया। करणी सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक चौहान ने बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दो आरोपियों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। जिससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के कुंडली में पृथ्वीराज चौहान चौक पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को एकत्रित होकर राजस्थान में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने दोनों आरोपियों का पुतला जलाया। करणी सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक चौहान ने बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दो आरोपियों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। जिससे लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन


राजस्थान पुलिस की ओर से दोनों आरोपियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। दोनों आरोपियों को कड़ी सजा व देश में आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री व गृह मंत्री के नाम शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। दीपक चौहान ने कहा कि अगर जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो करणी सेना की ओर से हरियाणा में भी बंद का एलान किया जाएगा।

करणी सेना गोसेवा दल के जिला संयोजक सिद्धार्थ ने बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी गोरक्षा की आवाज उठाते थे। वह गरीब और पीड़ित लोगों की मदद किया करते थे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण चौहान, दहिसरा के पूर्व प्रधान राेहताश चौहान, नितिन, अंकुश राजपूत, अंकुर चौहान, लोकेश चौहान, प्रिंस राजपूत, भास्कर राजपूत, अनूप, प्रदीप, हरिओम, रवि, कृष्ण चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें