फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सुदेश और रेखा बनीं जिला महिला कांग्रेस सेवा दल की उपाध्यक्ष

Thu, 17 Jul 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत के कांग्रेस भवन में जिला महिला कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान
विज्ञापन
सोनीपत। जिला कांग्रेस भवन में प्रदेश प्रवक्ता राकेश सौदा की तरफ से जिला महिला कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी घोषित की गई। कार्यकारिणी में सुदेश व रेखा को उपाध्यक्ष, मीना, आशा, बिंदिया, मीना व सुशीला को जिला महासचिव और अनीता, कांता व जसवंती को सचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

यह नियुक्ति सेवादल जिला अध्यक्ष ईशाक मदार व महिला सेवादल अध्यक्ष कृष्णा बुमरा की उपस्थिति में की गई। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत सभी नियुक्तियां की जा रही हैं। कांग्रेस सेवादल पार्टी का अग्रणी संगठन है। इसकी मजबूती पार्टी की मजबूती है। उम्मीद है कि नए पदाधिकारी पार्टी संविधान के मुताबिक अपनी पूरी क्षमता से पार्टी को मजबूत करेंगे।
इस दौरान एससी विभाग अध्यक्ष दयानंद वाल्मीकि, मजदूर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ओमकुमार जाबांज, पूर्व सचिव सरदार इंद्रपाल, अधिवक्ता साहिल राणा, सचदेवा, एनएसयूआई अध्यक्ष नितिन तुषीर भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें