फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग का सबइंस्पेक्टर 20 हजार की रिश्वत लेते काबू

Sat, 06 Jun 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना में विजिलेंस की टीम ने खाद्य आपूर्ति विभाग के सब इंस्पेक्टर को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वह सिकंदरपुर माजरा के डिपो होल्डर से रजिस्टर पूरा करने की एवज में पिछले काफी समय से रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन


सिकंदरपुर माजरा गांव के डिपो होल्डर मामन ने बताया कि वह पिछले काफी समय से गांव में डिपो चलाने का काम करता है। उसने बताया कि गोहाना खाद्य आपूर्ति विभाग का सबइंस्पेक्टर विनोद उससे रजिस्टर पूरा करने की एवज में पिछले काफी समय से रिश्वत मांग रहा था।

कई बार उसने एक से पांच हजार रुपये की रिश्वत दी भी। हालांकि अबकी बार उसने 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में 20 हजार रुपये देने पर समझौता हो गया।

डिपो होल्डर ने इसकी शिकायत रोहतक विजिलेंस को दी। विजिलेंस की टीम ने एक जाल बिछाते हुए शुक्रवार को सबइंस्पेक्टर को फौव्वारा चौक से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


विजिलेंस इंस्पेक्टर जयभगवान ने बताया कि उन्हें डिपो होल्डर से शिकायत मिली थी कि खाद्य आपूर्ति विभाग का सबइंस्पेक्टर उससे 20 हजार की रिश्वत मांग रहा है। जिसके बाद कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। विभाग की इस टीम में एसआई रमेश, एएसआई रामनिवास, एएसआई अशोक, सिपाही रामचंद्र, जितेंद्र और रवींद्र शामिल थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें