फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दिनभर पहली मेरिट लिस्ट का इंतजार करते रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को लगने वाली पहली मेरिट लिस्ट देर शाम तक जारी नहीं हुई, जिससे विद्यार्थियों को निराशा हाथ लगी है। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए उत्सुक विद्यार्थी व आईटीआई प्रबंधन दिनभर पहली मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

पहली मेरिट लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए पहुंचे विद्यार्थी भी बार-बार आईटीआई प्रबंधन से मेरिट लिस्ट के बारे में पूछते रहे, लेकिन देर शाम तक कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई। आईटीआई प्रबंधन की मानें तो मंगलवार सुबह तक पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की पूरी संभावना है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।
जिले की 13 आईटीआई में करीब पांच हजार सीटों पर दाखिले के लिए 16 सितंबर से 7 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चली। इस दौरान जिला आईटीआई की 27 ट्रेड में 964 सीटों पर 6492 आवेदन हुए। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी विद्यार्थी सोमवार को लगने वाली पहली मेरिट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन जारी नहीं हुई। पहली मेरिट लिस्ट के मंगलवार को लगने की संभावना है।
विज्ञापन

मेरिट लिस्ट के बाद शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद ही 12 अक्तूबर से विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच शुरू होनी थी। हालांकि आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि मेरिट लिस्ट जारी होने में थोड़ा समय जरूर लगा है, लेकिन इससे शेड्यूल पर असर नहीं पड़ेगा। मंगलवार सुबह तक लिस्ट जारी कर दी जाएगी। 12 से 14 अक्तूबर तक विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी 16 अक्तूबर तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे।
वर्जन
आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से जारी नहीं हो पाई। मंगलवार सुबह तक मेरिट लिस्ट जारी होने की पूरी संभावना है। मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ ही दाखिला प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- विक्रम सिंह, प्राचार्य, आईटीआई, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें