फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान में परखी अपनी प्रतिभा

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के विजय हाई स्कूल, सिक्का कॉलोनी में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में इंग्लिश विषय की
विज्ञापन
तीसरी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान की दी परीक्षा
विज्ञापन

फोटो 29 से 33:
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से आयोजित नेशनल ओलंपियाड का आयोजन सिक्का कॉलोनी स्थित विजय हाई स्कूल में किया। परीक्षा में तीसरी से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा में भाग लिया।
परीक्षा को लेकर सुबह से ही विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई दिया। सभी विद्यार्थी पूरी तैयारी के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचे। परीक्षा शुरू होने से पहले उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देशों और नियमों की जानकारी दी गई। परीक्षा शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुई। विद्यार्थियों ने एकाग्रता और आत्मविश्वास के साथ प्रश्नपत्र हल किया।
विज्ञापन

प्राचार्य सीमा शर्मा ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न रोचक और ज्ञानवर्धक थे। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने भी इस तरह के आयोजनों को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे देश-दुनिया से जुड़ी जानकारी बढ़ती है और आत्मविश्वास मजबूत होता है।
स्कूल संचालक जितेंद्र चावला ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए किताबी ज्ञान के साथ सामान्य ज्ञान भी जरूरी है। उन्हें अपने आसपास के परिवेश, देश और दुनिया की घटनाओं की जानकारी होनी चाहिए। अमर उजाला का यह आयोजन विद्यार्थियों की याददाश्त, तर्कशक्ति और जागरूकता बढ़ाने के साथ उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में सहायक है।

आयोजन की शिक्षकों और अभिभावकों ने भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की परीक्षाएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा परखने और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार होने का अवसर देती हैं। परीक्षा के सफल आयोजन में स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अमर उजाला की टीम का सहयोग रहा।

विद्यार्थियों ने साझा किए अपने अनुभव

अमर उजाला की ओर से आयोजित नेशनल ओलंपियाड के दौरान सामान्य ज्ञान विषय के प्रश्न रोचक थे। परीक्षा के माध्यम से उसे अपनी जानकारी परखने का अवसर मिला।
ध्रुव, कक्षा छठी

इस तरह की परीक्षाओं से पढ़ाई के साथ-साथ देश-दुनिया की नई जानकारियां हासिल होती हैं। इससे आगे भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने का उत्साह बढ़ता है।
नैंसी, कक्षा आठवीं

प्रश्नपत्र में कई ऐसे सवाल थे, जिनसे उसकी सामान्य ज्ञान की समझ को परखने का मौका मिला। इस तरह की परीक्षाएं आत्मविश्वास बढ़ाती हैं।
अक्षरा, कक्षा पांचवीं

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देते हैं। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और समय प्रबंधन सीखने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन

रौनक, कक्षा छठी

फोटो : सोनीपत के विजय हाई स्कूल, सिक्का कॉलोनी में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में इंग्लिश विषय की

फोटो : सोनीपत के विजय हाई स्कूल, सिक्का कॉलोनी में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में इंग्लिश विषय की

फोटो : सोनीपत के विजय हाई स्कूल, सिक्का कॉलोनी में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में इंग्लिश विषय की

फोटो : सोनीपत के विजय हाई स्कूल, सिक्का कॉलोनी में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में इंग्लिश विषय की

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें